औरंगाबाद में पटाखों से 10 लोग घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

औरंगाबाद में पटाखों से 10 लोग घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

औरंगाबाद। औरंगाबाद में दीपावली की रात पटाखा जलाने के दौरान 10 लोग अलग-अलग स्थानों पर झुलस गए। सभी को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने तत्काल इलाज शुरू किया। इस दुर्घटना में घायल लोगों के हाथ, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह झुलस गए हैं। घायलों में औरंगाबाद शहर के कर्मा रोड निवासी विकास, फेसर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के शंकर, तेंदुआ अकौना गांव के नीतीश, सत्येंद्र नगर के रंजीत कुमार और संतोष कुमार शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, शहर के नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में पटाखा फटने से निशा कुमारी, सोनी कुमारी, शंकर यादव, शिवम कुमार, रामदेव, सुमन देवी और सागर कुमार सहित कई लोग जख्मी हुए हैं। दीपावली की खुशी के बीच हुए इन हादसों ने स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

सदर अस्पताल में इलाज जारी, डॉक्टरों ने दी जानकारी

सदर अस्पताल के डॉक्टर सुनील कुमार, साबिद खान और खालिद ने घायलों का इलाज किया। डॉ. सुनील कुमार के अनुसार, घायलों को रात 9 बजे से लाना शुरू किया गया था, और यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। उन्होंने बताया कि ज्यादातर मरीजों के हाथ झुलसे हुए थे, जो पटाखे जलाने के दौरान सही दूरी न बनाए रखने के कारण हुआ।

Views: 3
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND

 

Related Posts