कॉन्सेप्ट कॉमर्स एंड कंप्यूटर क्लासेस के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, अर्पणा कुमारी ने हासिल किए 445 अंक
औरंगाबाद। महराजगंज रोड स्थित कॉन्सेप्ट कॉमर्स एंड कंप्यूटर क्लासेस के विद्यार्थियों ने इस वर्ष इंटरमीडिएट (कॉमर्स) परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा दिया है। संस्थान के छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इस वर्ष संस्थान की प्रतिभाशाली छात्रा अर्पणा कुमारी ने 445 अंक प्राप्त कर संस्थान में प्रथम स्थान हासिल किया। अर्पणा का प्रदर्शन हर विषय में सराहनीय रहा, लेकिन विशेष रूप से उन्होंने उद्यमिता (एंटरप्रेन्योरशिप) विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त कर एक मिसाल कायम की। इसके अलावा अकाउंट्स में 92 और इकोनॉमिक्स में 92 अंक प्राप्त कर उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिचय दिया।

संस्थान के अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयुषी प्रिया ने 418 अंक, राजीव कुमार ने 416 अंक, श्रुति सिंह ने 402 अंक और सालनी ने 400 अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। वहीं निशा कुमारी ने 398 अंक, अंजली कुमारी ने 377 अंक तथा छोटी गुप्ता ने 340 अंक प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।
इस वर्ष संस्थान के सैकड़ों छात्रों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की, जो संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है। इसके साथ ही लगभग 15 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण होकर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया। विद्यार्थियों की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।
इस उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक पिंटू गुप्ता ने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, नियमित अध्ययन और सही दिशा में किए गए प्रयासों का परिणाम है।
उन्होंने बताया कि संस्थान में विद्यार्थियों को न केवल पाठ्यक्रम की पढ़ाई कराई जाती है, बल्कि उन्हें परीक्षा के अनुरूप मार्गदर्शन और समय-समय पर टेस्ट के माध्यम से तैयार किया जाता है। वहीं शिक्षक विशाल ने कहा कि छात्रों की सफलता में उनकी मेहनत के साथ-साथ अभिभावकों का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखने की सलाह दी।
संस्थान प्रबंधन ने कहा कि कॉन्सेप्ट कॉमर्स एंड कंप्यूटर क्लासेस भविष्य में भी इसी प्रकार छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर मार्गदर्शन और अनुशासित वातावरण प्रदान करता रहेगा, ताकि विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सकें और अपने सपनों को साकार कर सकें।
About The Author
