औरंगाबाद : कैटरिंग कर्मी पर चाकू से हमला, घायल हालत में अस्पताल में भर्ती

औरंगाबाद : कैटरिंग कर्मी पर चाकू से हमला, घायल हालत में अस्पताल में भर्ती

औरंगाबाद। शहर के महुआ शहीद मुहल्ले में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां अज्ञात बदमाश ने एक कैटरिंग कर्मी पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
घायल की पहचान मुहल्ले के ही 40 वर्षीय सूरज कुमार के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।

अस्पताल में इलाज के दौरान सूरज कुमार ने बताया कि वह मांगलिक कार्यक्रमों में कैटरिंग का काम करते हैं। शुक्रवार को उनकी एक बुकिंग रतनुआ गांव में थी। इसी सिलसिले में वे घर से निकलकर दलित बस्ती की ओर प्लेट और अन्य सामान की व्यवस्था करने जा रहे थे।

इसी दौरान वे अपने मामा से मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी अचानक गमछे से मुंह ढंके एक युवक वहां पहुंचा और बिना कुछ कहे उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Views: 25
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND