मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव का औरंगाबाद में स्वागत, विधि-व्यवस्था पर हुई समीक्षा बैठक

मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव का औरंगाबाद में स्वागत, विधि-व्यवस्था पर हुई समीक्षा बैठक

औरंगाबाद। मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव के औरंगाबाद आगमन पर जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

स्वागत कार्यक्रम के बाद प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ जिले की विधि-व्यवस्था, जनसुरक्षा और विकासात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में शांति व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव ने अधिकारियों को अपराध नियंत्रण, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को सक्रिय और संवेदनशील दोनों रहना होगा।

वहीं जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मिलकर विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा।

बैठक में जिले की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन और विकास योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ जिले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

Views: 28
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND