औरंगाबाद : दूध लेने निकला युवक सड़क हादसे का शिकार, परिवार का सहारा छिना

औरंगाबाद : दूध लेने निकला युवक सड़क हादसे का शिकार, परिवार का सहारा छिना

औरंगाबाद। नबीनगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार हाइवा ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पोखराहा निवासी युगल सिंह के 36 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि ओमप्रकाश घर से दूध लाने के लिए निकले थे। इसी दौरान बसन बिगहा मोड़ के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ओमप्रकाश अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे और जेसीबी मशीन चलाकर घर का खर्च चलाते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी उम्र महज 5 और 7 साल है। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ा

हादसे के बाद मौके से फरार हो रहे हाइवा चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। चालक ने पूछताछ में बताया कि उसे झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।

मुआवजे की मांग, व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और पूर्व विधायक सदर अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।

Views: 19
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND