औरंगाबाद: फोटो फ्रेमिंग और बुक वाइंडिंग की दुकान में लगी आग, 6 लाख से अधिक का नुकसान

औरंगाबाद: फोटो फ्रेमिंग और बुक वाइंडिंग की दुकान में लगी आग, 6 लाख से अधिक का नुकसान

औरंगाबाद। औरंगाबाद के सदर अस्पताल के पास बुधवार सुबह विश्वनाथ बुक वाइंडिंग और फोटो फ्रेमिंग सेंटर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दुकान में रखे फर्नीचर, इनवर्टर, फोटो फ्रेम और कई सरकारी दस्तावेज समेत करीब 6 लाख रुपए से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें और धुआं उठते देख आसपास के लोगों ने तुरंत दुकान के मालिक विश्वनाथ कुमार सिंह को सूचना दी। जानकारी मिलते ही वे अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

फायर ब्रिगेड ने दो घंटे में पाया काबू

सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया।

दुकानदार का बयान

दुकान संचालक विकास कुमार ने बताया कि उनकी दुकान में फोटो फ्रेम बनाने के साथ-साथ जमीन के नक्शे, खतियान और किताबों की जिल्द मढ़ाई का काम होता था। उन्होंने कहा, "रात में सो रहे थे, तभी आसपास के लोगों ने फोन कर आग लगने की सूचना दी। आग में हमारी दुकान पूरी तरह से जलकर बर्बाद हो गई।"

आग के कारणों का पता नहीं

आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। दुकानदार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि इस घटना ने उनकी आजीविका पर गहरा असर डाला है।

Views: 14
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND