भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती समारोह का आयोजन
औरंगाबाद। औरंगाबाद में जननायक कर्पूरी ठाकुर विचार विकास मंच के तत्वावधान में उनकी 101वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। यह कार्यक्रम शहर के जननायक कर्पूरी स्मारक के समीप आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में औरंगाबाद विधायक आनंद शंकर ने शिरकत की। दीप प्रज्वलन और केक काटकर किया गया समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेश्वर ठाकुर ने की और संचालन मंटू ठाकुर ने। मंच के सदस्यों और अतिथियों ने दीप प्रज्वलन किया और कर्पूरी ठाकुर के विचारों को याद करते हुए केक काटकर जयंती मनाई। उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों और विचारों को अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने की शपथ ली।
विधायक आनंद शंकर का संबोधन
विधायक आनंद शंकर ने अपने संबोधन में कहा, "यह गर्व की बात है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत सरकार ने भारत रत्न से सम्मानित किया। हालांकि, यह सम्मान उन्हें पहले ही मिल जाना चाहिए था। उनके विचार और कार्य देश के विकास में अमूल्य योगदान देते हैं।"
सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति
इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता, रेड क्रॉस अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद अहसान अहमद, अध्यक्ष रामप्रवेश ठाकुर, महिला अध्यक्ष गरिमा भारती, महिला उपाध्यक्ष उत्तम देवी, राजेंद्र ठाकुर, विमला देवी, सुनील ठाकुर, अजीत ठाकुर समेत कई गणमान्य व्यक्ति और मंच के सदस्य उपस्थित रहे।
About The Author
