झारखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा आज जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची

झारखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा आज जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची

रांची। झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा जल्द ही अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। मंगलवार को दिल्ली में भाजपा के संसदीय बोर्ड की बैठक आयोजित की गई, जिसमें उम्मीदवारों के चयन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा शामिल थे। माना जा रहा है कि आज भाजपा अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी।

संभावित उम्मीदवारों के नाम

सूत्रों के अनुसार, कुछ महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों के लिए संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं। इनमें रांची से नवीन जायसवाल, हटिया से अजय नाथ शाहदेव, कांके से कमलेश राम, दुमका से सुनील सोरेन, हजारीबाग से प्रदीप प्रसाद और बेरमो से रविंद्र पांडे को टिकट मिल सकता है। इसके अलावा, पोटका से मीरा मुंडा, मधुपुर से गंगा नारायण सिंह, झरिया से रागिनी सिंह, बोकारो से बीरांची नारायण सिंह, बरकट्ठा से अमित यादव, जमुआ से डॉ. मंजू, बरही से मनोज यादव, जगन्नाथपुर से गीता कोड़ा, बगोदर से नागेंद्र महतो, गांडेय से मुनिया देवी, गिरिडीह से निर्भय शाहबादी, निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता, चंदनकियारी से अमर बाउरी, गुमला से सुदर्शन भगत, सिसई से अरुण उरांव और खिजरी से राम कुमार पाहन को भी टिकट मिल सकता है।

महत्वपूर्ण नामों पर चर्चा

इसके साथ ही, सरायकेला से चंपाई सोरेन और राजधनवारी से बाबूलाल मरांडी के नाम भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल हैं। इस सूची में कई नए चेहरों के साथ पुराने और अनुभवी नेताओं को भी मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है। झारखंड में भाजपा का उम्मीदवार चयन महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि पार्टी राज्य में एक मजबूत मुकाबले की तैयारी में है। उम्मीदवारों की घोषणा से राज्य के चुनावी समीकरणों में तेजी आने की उम्मीद है।

Views: 0
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND

 

Related Posts