पीएम आवास को लेकर बीडीओ ने किया समीक्षात्मक बैठक
कौआकोल (नवादा)। प्रखण्ड परिसर अवस्थित नवनिर्मित प्रखण्ड भवन में शनिवार को कौआकोल बीडीओ संजीव कुमार झा ने आवास पर्यवेक्षक एवं आवास सहायकों के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया। बीडीओ ने आवास सहायकों को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में लंबित पड़े प्रधानमंत्री आवास योजना को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने वित्तीय वर्ष 2०21-22 को लेकर पात्र लाभुकों का चयन कर उनसे आवश्यक कागजात यथा जॉब कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक आदि संग्रह करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा बैठक के दौरान बीडीओ ने पंचायत वार अधूरे पड़े पीएम आवास की भी समीक्षा की व भौतिक स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान आवास योजना की गति में तेजी लाने का निर्देश भी दिया। बीडीओ श्री झा ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जो लाभुक सरकारी योजना की राशि लेकर आवास निर्माण कराने में आनाकानी कर रहे हैं और लापरवाही बरत रहे हैं उनकी रिपोर्ट करें ताकि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। बीडीओ ने आवास सहायकों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि हर हाल में योग्य लाभुक को ही सरकारी योजना का लाभ दें। साथ ही उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी पंचायतों का दौरा कर प्रधानमंत्री आवास योजना की जमीनी हकीकत की जांच करेंगे। मौके पर आवास पर्यवेक्षक संतोष कुमार, डाटा इंट्री ऑपरेटर र‘ाकर कुमार समेत सभी आवास सहायक मौजूद थे।
About The Author
