पटना में किराना दुकानदार की हत्या: प्रॉपर्टी विवाद में मर्डर की आशंका, जांच जारी

पटना में किराना दुकानदार की हत्या: प्रॉपर्टी विवाद में मर्डर की आशंका, जांच जारी

पटना। पटना जिले के फतुहा इलाके में गुरुवार सुबह अपराधियों ने दिनदहाड़े किराना दुकानदार राजकिशोर सिंह (64) की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक अब्दुल्लापुर गांव के निवासी थे और गांव में ही किराना दुकान चलाते थे। हत्या के पीछे प्रॉपर्टी विवाद को कारण माना जा रहा है।
घटना का विवरण

सुबह के समय राजकिशोर सिंह अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे और गोली मार दी। घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मौके से एक खोखा बरामद हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार में प्रॉपर्टी विवाद की आशंका

ग्रामीणों के अनुसार, राजकिशोर सिंह ने हाल ही में अपनी संपत्ति बेटी के नाम कर दी थी। इस फैसले से उनके बेटों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। हालांकि, गांव में किसी अन्य व्यक्ति के साथ उनका कोई झगड़ा नहीं था।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ निखिल कुमार और थाना अध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। एसडीपीओ निखिल कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस ने कहा कि आवेदन मिलने और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की सच्चाई सामने आएगी।




Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND

 मैं पिछले 7 वर्षों से बिहार और झारखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूँ। इस दौरान, मैंने पत्रकारिता के हर पहलू को गहराई से समझा है और इस क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। बिहार और झारखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक, और राजनीतिक घटनाओं पर गहरी नजर रखते हुए, मैंने इन दोनों राज्यों के विभिन्न मुद्दों को उजागर करने और लोगों तक सही और प्रामाणिक जानकारी पहुँचाने का प्रयास किया है।पत्रकारिता के इस सफर में, मैंने कई चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन हर बार मैंने उन्हें एक अवसर के रूप में लिया और अपने कार्य को न केवल एक जिम्मेदारी बल्कि एक सेवा के रूप में निभाया है। मेरा लक्ष्य हमेशा से ही यही रहा है कि जनता को सत्य और निष्पक्ष खबरें प्रदान की जाएं, ताकि वे जागरूक और सूचित रहें। मैंने इस दौरान कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है, और अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश की है। 

Advertisement

Latest News

भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा को ब्रेन स्ट्रोक, दिल्ली के मैक्स अस्पताल में आईसीयू में भर्ती भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा को ब्रेन स्ट्रोक, दिल्ली के मैक्स अस्पताल में आईसीयू में भर्ती
पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के...
अमूल दूध हुआ 1 रुपए सस्ता, नई कीमतें 24 जनवरी से लागू
भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती समारोह का आयोजन
औरंगाबाद डीएम श्रीकांत शास्त्री ने जनता दरबार में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
महाराष्ट्र: भंडारा ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 5 कर्मचारियों की मौत, कई घायल
आरा में ट्रक-ट्रेलर में लगी भीषण आग, ड्राइवर और खलासी की जलकर मौत
मोकामा में गैंगवार का तांडव: अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग में बढ़ती अदावत, फिर चली गोलियां