मंत्री लेसी सिंह सीढ़ियों से गिरीं, ICU में भर्ती; कमर और हाथ में गंभीर चोट

मंत्री लेसी सिंह सीढ़ियों से गिरीं, ICU में भर्ती; कमर और हाथ में गंभीर चोट

पटना। पूर्णिया में एक स्कूल निरीक्षण के दौरान बिहार सरकार की उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद उन्हें तुरंत पूर्णिया के लाइन बाजार स्थित उम्मीद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ICU में उनकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार निगरानी रख रहे हैं। जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फोन पर उनका हाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

कमर और हाथ में गंभीर चोट

मंत्री लेसी सिंह को इस हादसे में कमर और हाथ में गंभीर चोट आई है। उनकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने उन्हें ICU में रखा है। पूर्णिया के धमदाहा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली लेसी सिंह जदयू के महत्वपूर्ण नेताओं में गिनी जाती हैं और सीमांचल और कोसी क्षेत्र में उनकी पहचान एक सशक्त नेता के रूप में होती है।

अस्पताल में समर्थकों का जमावड़ा

मंत्री की तबीयत खराब होने की खबर पाकर जदयू के कई नेता, वरिष्ठ अधिकारी, और उनके समर्थक अस्पताल पहुंच गए हैं। अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में समर्थकों का जमावड़ा है, जो उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Views: 3
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND