बिहार में कड़ाके की ठंड: पटना में ठंड से दो मौतें, 5 फ्लाइट्स रद्द, 15 ट्रेनें लेट

बिहार में कड़ाके की ठंड: पटना में ठंड से दो मौतें, 5 फ्लाइट्स रद्द, 15 ट्रेनें लेट

पटना। बिहार में सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर प्रदेश में भी साफ नजर आ रहा है। पिछले चार दिनों से ठंड में तेज वृद्धि हुई है। पटना में ठंड लगने से दो लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक महिला की पहचान नौबतपुर के पुरुषोत्तमपुर मोहल्ले की बतरनी देवी (63) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

कोहरे का अलर्ट: 7 जिलों में ऑरेंज और 31 जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्य में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। अरवल, औरंगाबाद, बेगूसराय, भोजपुर, बक्सर, गया, जहानाबाद, कैमूर, नालंदा, नवादा, पटना, रोहतास और शेखपुरा में घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 31 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

पटना एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 100 मीटर से कम

कोहरे के कारण पटना एयरपोर्ट पर विमानों के संचालन में दिक्कतें हो रही हैं। शनिवार को दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु की कुल पांच फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी।

15 ट्रेनें लेट, यात्री परेशान

कोहरे की वजह से रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। राजधानी समेत 15 ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सबसे ठंडा जिला बांका

पिछले 24 घंटे में बांका जिला सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, शनिवार को पटना का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा।

Views: 6
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND