शिशिर सिन्हा बने बिहार खेल विश्वविद्यालय के पहले कुलपति
पटना। पूर्व आईएएस अधिकारी शिशिर सिन्हा को बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर का पहला कुलपति नियुक्त किया गया है। खेल विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। शिशिर सिन्हा 1982 बैच के आईएएस अधिकारी रह चुके हैं और अपनी प्रशासनिक सेवा में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। शिशिर सिन्हा ने 2018 में सेवा निवृत्ति से कुछ दिन पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले लिया था। इसके बाद से उन्हें लगातार राज्य सरकार की ओर से महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। पहले उन्हें बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) का चेयरमैन नियुक्त किया गया, फिर बिहार इलेक्ट्रिसिटी रेग्यूलेटरी अथॉरिटी का चेयरमैन भी बनाया गया। अब उन्हें राज्य के नवस्थापित खेल विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिशिर सिन्हा का नाम खासतौर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले अधिकारियों में गिना जाता है। उनकी नई नियुक्ति से राज्य में खेल और युवा विकास को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद की जा रही है।
About The Author
