पटना के खुसरूपुर में ट्रेन हादसा: पुरुष और महिला की दर्दनाक मौत

पटना के खुसरूपुर में ट्रेन हादसा: पुरुष और महिला की दर्दनाक मौत

पटना।  जिले के खुसरूपुर में रविवार सुबह एक दर्दनाक ट्रेन हादसा हुआ, जिसमें एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। घटना इतनी भयावह थी कि शव रेलवे पटरी पर पड़े मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। हादसा हरदासबीघा रेलवे स्टेशन से पूरब, पोल संख्या 515 के पास अप लाइन पर हुआ।

पुलिस जांच में जुटी, मृतकों की पहचान का प्रयास

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा किसी एक्सप्रेस ट्रेन से हुआ प्रतीत हो रहा है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। मृतक पुरुष की उम्र करीब 30 वर्ष और महिला की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। दोनों के शव खून से लथपथ और गंभीर चोटों से क्षतिग्रस्त थे, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह हादसा तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से हुआ होगा।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों मृतक बैकठपुर के निवासी हो सकते हैं, लेकिन अभी तक उनकी आधिकारिक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारी जीआरपी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि यह मामला संदिग्ध लग रहा है और हर पहलू की गहन जांच की जा रही है।

Views: 9
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND