बकरीद पर्व को लेकर शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया
वारिसलीगंज (नवादा)। बकरीद पर्व को देखते हुए शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर शनिवार को थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। वही फ्लैग मार्च में एएसआई अश्वनी कुमार सिन्हा,विजय कुमार सिंह, राजीव कांत शर्मा, मुनीलाल पासवान, दशरथ चौधरी, भुवनेश्वर सिंह के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल और पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस प्रशासन विधि व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च निकाल लोगों में विश्वास पैदा किया जा रहा है ,कि हर हाल में प्रखंड क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे। उपद्रवी तत्वों तथा असामाजिक तत्वों पर पूरी तरह से पुलिस प्रशासन की नजर है। वही सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। बकरीद को लेकर और श्रावणी मेला को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बढ़ती जा रही है। पूर्व में वारिसलीगंज थाना में शांति समिति की बैठक हुई है। गौरतलब है की थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों ने वारिसलीगंज थाना परिसर से जयप्रकाश चौक होते हुए पुरानी बैंक रोड छोटी मस्जिद,देवी स्थान,उत्तर बाजार,बड़ी मस्जिद, मेन रोड एवं कृष्णापुरी समेत नगर के अन्य मार्गों सहित संपूर्ण नगर क्षेत्र का भ्रमण किया।थानाध्यक्ष ने आम लोगों से बकरीद का त्योहार शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी का प्रयास करने वाले लोगों के साथ प्रशासन सख्ती से निबटेगा।
About The Author
