छपरा में चुनावी रंजिश के बाद दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद
चुनावी रंजिश में एक युवक की हत्या कर दी गई है जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है
छपरा। छपरा में मतदान के बाद चुनावी रंजिश में फायरिंग हुई है। छपरा में आरजेडी और बीजेपी समर्थकों में फायरिंग हुई, इसमें एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी आरजेडी के समर्थक बताए जा रहे हैं। हत्या के बाद से इलाके में तनाव है। लोग दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा कर रहे हैं। एसपी गौरव मंगला ने खुद मार्चा संभाल रखा है। लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने दो दिनों के लिए छपरा में इंटरनेट बंद कर दिया है। इसमें मारे गए युवक की पहचान चंदन राय के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान गुड्डू राय, मनोज राय के रूप में हुई है। एक घायल को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है, दूसरे की हालत ठीक है।मामले को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव में हिंसा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। कुछ लोग हैं जो हार के डर से ये सब कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन अपना काम कर रहा है। वहीं रोहिणी आचार्य ने कहा कि भाजपा के लोग डरे हुए हैं। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है भाजपा वाले गुंडों पर FIR होनी चाहिए।
क्या थी विवाद की वजह?
RJD की उम्मीदवार रोहिणी आचार्य के एक मतदान केंद्र के पास पहुंचने के बाद BJP के कार्यकर्ता भड़क गए। इसके बाद हालांकि पुलिस ने मामले को निपटा दिया था और शांतिपूर्ण चुनाव कराने का दावा किया। इस मामले में मंगलवार को एक बार फिर विवाद बढ़ गया। छपरा के भिखारी ठाकुर चौक के पास गोलीबारी हुई जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और दो व्यक्ति घायल हो गए घायलों को पटना रेफर कर दिया गया है.
2 लोग अस्पताल में भर्ती
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि RJD और BJP कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ था. उसी विवाद में कुछ लोगों ने गोलीबारी की तीन लोगों को गोली लगी है। जिसमें एक की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।
About The Author
