डॉ. रविंद्र राय बने झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष
On
रांची। झारखंड भाजपा में संगठनात्मक बदलाव के तहत डॉ. रविंद्र राय को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार यह आदेश जारी किया गया, जिस पर राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के हस्ताक्षर हैं। डॉ. रविंद्र राय झारखंड के पूर्व सांसद रहे हैं और राज्य की राजनीति में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस बदलाव को आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। झारखंड में पार्टी के संगठन को और मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने में डॉ. राय की इस नई भूमिका से पार्टी को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है। 1.jpg)
Views: 14
Tags:
About The Author
