नवादा में पोलिंग बूथ से रायफल चोरी, एसपी ने सिपाही को किया सस्पेंड

प्राथमिक विद्यालय राजोबिघा बूथ संख्या 234 की घटना

नवादा में पोलिंग बूथ से रायफल चोरी, एसपी ने सिपाही को किया सस्पेंड

नवादा। बिहार के नवादा में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बीच पोलिंग बूथ पर तैनात जवान की एसएलआर रायफल चोरी हो गई। रायफल में 20 राउंड गोलियां भी थीं। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामला पकरीबरावां थाना इलाके के मतदान केंद्र नंबर 234 का है। फिलहाल चोरी हुई रायफल की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। लापरवाही बरतने वाले जवान को सस्पेंड कर दिया गया है।

बूथ के पास ही सोया था जवान

जानकारी के अनुसार पकरीबरावां के राजेबिगहा स्थित बूथ पर एक जवान की लोकसभा चुनाव में ड्यूटी लगाई गई. रात में जवान बूथ पर ही सोया था. शुक्रवार सुबह जागने पर उसकी रायफल गायब मिली. इसके बाद चोरी की रिपोर्ट पकरीबरावां थाने में की गई. फिलहाल सभी बूथों पर सभी बूथों पर पर्याप्त पुलिस की उपस्थिति में मतदान जारी है. नक्सल प्रभावित इलाके के बूथों पर सीएपीएफ की बड़ी संख्या में प्रतिनियुक्त की गई है. एसपी एवं डीएसपी लगातार जायजा ले रहे हैं. कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. मतदान केंद्र पर वोटिंग शांतिपूर्ण चल रही है.

Views: 1
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts