रफीगंज में आरपीएफ ने चलाया जागरूकता अभियान
By Saket Kumar
On
औरंगाबाद । जिले के रफीगंज में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव पर रेलवे पुलिस ने जन जागरूकता अभियान चलाया। इसके तहत शनिवार को बाइक रैली निकाली। जागरूकता अभियान एवं बाइक रैली की अगुवाई नवीनगर के आरपीएफ इंस्पेक्टर आरके मीणा ने किया। रैली रफीगंज, फ़ेसरा पुल, डाक बंगला, बस स्टैंड, महाराजगंज होते हुए रेलवे परिसर में पहुंची। रेलवे के टिकट घर के पास आरपीएफ इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिह, स्टेशन प्रबंधक रामविलास चौधरी, सुनील शर्मा ने बाइक रैली में शामिल लोगों को फूलों की माला पहनायी। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने कहा कि आजादी के 75 में अमृत महोत्सव पर आरपीएफ द्बारा अनेक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। मौके पर क्राइम ब्रांच के सुभाष चंद्र सिह, बीके पांडेय, एनके सिह, आरएस यादव तथा रफीगंज थानाध्यक्ष रामइकबाल यादव आदि मौजूद थे।
Views: 2
Tags:
About The Author
