औरंगाबाद में दो गांवों के बीच तनाव: बेकाबू बाइक की टक्कर के बाद झगड़ा, पुलिस ने 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया

 औरंगाबाद में दो गांवों के बीच तनाव: बेकाबू बाइक की टक्कर के बाद झगड़ा, पुलिस ने 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया

औरंगाबाद। औरंगाबाद जिले के रफीगंज क्षेत्र में बच्चों के बीच हुए विवाद ने दो गांवों के बीच तनाव का रूप ले लिया। घटना पौथू थाना क्षेत्र के बनाही गांव की है, जहां पैदल चल रहे तीन बच्चों को एक बेकाबू बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक रफीगंज से कर्मा गांव जा रहे थे। इस घटना के बाद बच्चों और युवकों के बीच कहा-सुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही दोनों गांवों के लोगों के बीच झगड़े में बदल गई।मामले की जानकारी मिलते ही पौथू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हालात को बिगड़ता देख पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। मौके पर SDM संतन कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर टू) अमित कुमार, प्रशिक्षु DSP चंदन कुमार ठाकुर, रफीगंज थाना अध्यक्ष गुफरान अली, और कासमा थाना SI राजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। पुलिस की उपस्थिति देखकर झगड़ते लोग वहां से भाग खड़े हुए।पुलिस ने गांव-गांव जाकर मामले की जांच की और 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान, कुछ लोगों ने घटना के दौरान तीन राउंड हवाई फायरिंग होने की बात भी कही है। पुलिस ने रातभर बनाही और कर्मा गांव के गलियों में जाकर जानकारी जुटाई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि बच्चों के विवाद को लेकर यह मारपीट हुई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है और स्थिति पर नजर रख रही है।

Views: 6
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts