बिहार में भी बदल सकती है वैक्सीनेशन की गाइडलाइन

बिहार में भी बदल सकती है वैक्सीनेशन की गाइडलाइन

पटना। केंद्र सरकार ने 45 और 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों के बाद 18-45 उम्र वालों के लिए भी मुफ्त टीका देने की घोषणा की है। इसके साथ ही वैक्सीनेशन की गाइडलाइन में भी बदलाव करते हुए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। केंद्र की गाइडलाइन बिहार में भी प्रभावी होगी। जिसके बाद टीकाकरण की प्राथमिकता सूची में कुछ बदलाव हो जाएंगे। हालांकि राज्य सरकार ने इस संबंध में अब तक आदेश जारी नहीं किए हैं। नई गाइडलाइन जारी होने के बाद युवा आबादी को सबसे अंत में टीका दिया जाएगा। 

नई गाइडलाइन पर मंथन चल रहा

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की मानें तो वैक्सीनेशन की नई गाइडलाइन पर मंथन चल रहा है। केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार टीकाकरण में पहली प्राथमिकता स्वास्थ्य कर्मियों को दी गई। इसके बाद के  पायदान पर फ्रंटलाइन वर्कर, इसके बाद 45 वर्ष से ऊपर की आबादी और चौथे पायदान पर टीके की दूसरी डोज लेने वाले आएंगे। 18-45 उम्र वालों को पांचवे पायदान पर रखा गया है। 

18 प्लस की आबादी को सर्वाधिक टीके दिए जा रहे

बता दें कि बिहार में साढ़े सात करोड़ लोगों को टीका देने का लक्ष्य है। इनमें हेल्थ वर्कर का टीकाकरण पहले ही किया जा चुका है। वर्तमान में 18 प्लस की आबादी को सर्वाधिक टीके दिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य सरकार ने राज्य संसाधन से करीब 24 लाख टीके खरीदे जिसमें से अब तक 22.94 लाख युवाओं का टीकाकरण किया जा चुका है। 

युवा आबादी को सबसे अंत में टीके मिलेंगे

केंद्र की गाइडलाइन प्रभावित होने के बाद युवा आबादी को सबसे अंत में टीके मिलेंगे। सर्वाधिक फोकस फ्रंटलाइन वर्कर, 45 से अधिक आयु वालों के बाद टीके की दूसरी डोज लेने वालों पर होगा। इसके बाद ही युवा आबादी का नंबर आएगा। हालांकि सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय कहते हैं कि टीकाकरण से कोई भी वर्ग वंचित नहीं रहेगा। सरकार की मंशा प्रत्येक व्यक्ति के टीकाकरण की है चाहे वे किसी भी आयु वर्ग का हो। उन्होंने कहा किसी को परेशान या निराश नहीं होना होगा सरकार सभी आयु वर्ग का टीकाकरण करेगी। 

 

Views: 0
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts