घरेलू विवाद को लेकर महिला ने खाया जहर अस्पताल में भर्ती
By Saket Kumar
On
औरंगाबाद। मामला मुफस्सिल थाना के तेंदुआ गांव का है। घरेलू विवाद को लेकर एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। रविवार रात को उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहर खाने वाली नीलम देवी(25), पिंटू कुमार की पत्नी है। फिलहाल सदर अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज जारी है। जहर खाने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी तो पड़ोसी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचे विनय कुमार ने बताया कि उसका पति पिंटू अंबा में टाइल्स मार्बल लगाने का काम करता है। उसने फोन कर उसे जानकारी दी कि उसकी पत्नी पौधों पर छिड़कने वाले किसी जहरीले तरह का सेवन कर लिया है। इसके बाद वो आनन-फानन में घर पहुंचा तो देखा कि महिला बेहोश पड़ी है।पति और पत्नी के अलावा घर में कोई नहीं रहता है।
Views: 1
Tags:
About The Author
