युवक की हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

युवक की हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

पटना। के अलीपुर में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। उसके शव को रेलवे ट्रैक के नजदीक फेंक दिया गया। रविवार को सूचना मिलने के बाद युवक के परिजन मौके पर पहुंचे। फिर इलाज के लिए पटना के एम्स में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक की बहन ने आरोप लगाया है कि प्रेम प्रसंग के कारण प्रेमिका के परिजनों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या की है। इसके बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है। युवक की पहचान गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अलकापुरी निवासी युवराज के रूप में हुई है। वह मूल रूप से अरवल का रहने वाला है। इधर मामले को लेकर तीन थानों की पुलिस उलझी हुई है।

मकान मालिक की बेटी से था अफेयर-बहन

युवराज की बहन खुशबू कुमारी ने बताया कि फिलहाल वह शिवपुरी के एक मकान में किराए पर रहता था। वहां किराना की दुकान भी चलाता था। मकान मालकिन की बेटी से उनके भाई युवराज का प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई बार मकान मालिक ने युवराज को लड़की से मिलने के लिए मना किया था। कई बार धमकी भी दी थी।

युवराज की बहन खुशबू कुमारी ने बताया कि शनिवार को दिन के 11:00 बजे उसका भाई घर से निकला। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर रात किसी ने फोन पर यह सूचना दी। उसकी हत्या कर दी गई है।

पीट-पीट कर और सिर कूचकर हत्या हुई

खुशबू ने बताया कि उनके भाई युवराज की पीट-पीट कर और सिर कूच कर हत्या कर दी गई है। बहन ने बताया कि फोन पर खबर मिलने के बाद इसकी सूचना फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के 112 नंबर जिप्सी गाड़ी को दी। सूचना मिलने के बाद 112 नंबर की पुलिस अलीपुर रेलवे ट्रैक के नजदीक से युवराज को गंभीर स्थिति में बरामद किया। इलाज के लिए युवराज को पटना एम्स ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Views: 2
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts