मध्यप्रदेश के राजगढ़ में ट्रैक्टर पलटने से 13 की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुख

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में ट्रैक्टर पलटने से 13 की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुख

राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ में रविवार रात 9 बजे बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 16 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया। 12 ट्रॉमा सेंटर में हैं। गंभीर रूप से घायल 2 बच्चों समेत 4 लोगों को भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में मरने वाले सभी लोग राजस्थान के झालावाड़ और बारां जिले के रहने वाले थे। बारात में शामिल एक महिला का कहना है कि ट्रैक्टर का ड्राइवर शराब के नशे में था। जानकारी के मुताबिक ट्रॉली में 50 बाराती थे। मौत उनकी हुई जो ट्रॉली के नीचे दब गए थे। ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला। JCB की मदद से ट्राॅली उठाकर शवों को और अन्य घायलों को निकाला गया। मरने वालों में 5 महिलाएं, 5 बच्चे और 18 से 20 साल के 3 युवक हैं।

सड़क से उतरकर खाई में चला गया ट्रैक्टर

हादसा राजगढ़ जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर पीपलोदी के पास हुआ है। ट्रैक्टर में राजस्थान के इकलेरा के समीप स्थित मोतीपुरा गांव से तातूड़िया परिवार की एक बारात राजगढ़ के पास देहरीनाथ पंचायत के गांव कमालपुर आ रही थी। खामखेड़ा से कुछ दूर पिपलौदी मोड़ पर ट्रैक्टर सड़क से उतरकर खाई में जा गिरा और पलट गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इधर, सूचना के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे। साथ ही एंबुलेंस भी मौके पर आ गई।

Mp Accident

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख

राजगढ़ दुर्घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार मिला. खबर अत्यंत दुःखद है। आगे उन्होंने लिखा कि मैं उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। जिन्होंने अपने प्रियजनों को हादसे में खोया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

Views: 12
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts