पूरे राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है : प्रमोद कुमार सिंह

पूरे राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है : प्रमोद कुमार सिंह

रफीगंज (औरंगाबाद)। लोजपा (रामविलास) के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार सिंह ने बिहार में विधि व्यवस्थ पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूरे राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। अपराधी चैलेंज कर हत्या कर देते हैं लेकिन प्रशासन द्बारा कोई उचित कार्यवाई नहीं होती है। जनता भगवान भरोसे है और तमाम अपराधी वर्तमान बिहार सरकार के कार्यकाल में पूरी तरह बेलगाम हो गए हैं। अपराधियों को पुलिस प्रशासन का कोई डर नहीं है और इस सरकार में शाराबबंदी भी फेल है। वे रफीगंज प्रखंड के केराप पंचायत के मोहनपुर गांव में एक युवक की हत्या के बद उसके परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दे रहे थ्ो। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि इस गांव के उमेश चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र राजू कुमार की गत 1० मई को घर से ले जाकर हत्या कर दी गई तथा उसके शव को ममोहनपुर मोड़ के पास पीपल के पेड़ में टांग दिया गया। इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए श्री सिंह ने पीड़ित परिवार वालों को सांत्वना दी तथा जिला प्रशसन से इस मामले में अविलंब कार्रवाई करने को कहा। उनके साथ चरकावां पंचायत के पूर्व मुखिया भोला चौधरी, लोजना स्मृति मंच के जिलाध्यक्ष सुधीर शर्मा, विपिन कुमार सिंह, मनीष राज आदि भी मौजूद थ्ो।

JtsI5m03_400x400

Views: 3
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433