ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस दिलाए 1.48 लाख रुपए

ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस दिलाए 1.48 लाख रुपए

औरंगाबाद। औरंगाबाद पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए टेलीग्राम पर ऑनलाइन जॉब दिलाने के नाम पर की गई ठगी के मामले में पीड़ित के 1,48,400 रुपये वापस कराए। पीड़ित व्यक्ति से ठगों ने ऑनलाइन नौकरी दिलाने का झांसा देकर यह रकम ठगी थी। मामला तब सामने आया जब पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद साइबर थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले की जांच शुरू की और ठगी गई राशि को वापस दिलाने में कामयाबी हासिल की। साइबर थाना की इस प्रभावी कार्रवाई ने पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है। पुलिस की इस सफलता से यह साबित होता है कि तकनीकी अपराधों से निपटने के लिए साइबर क्राइम टीम पूरी तरह से सतर्क और सक्षम है।

Views: 4

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND

 

Related Posts