औरंगाबाद : पूर्व मंत्री रामविलास सिंह यादव की 17वीं पुण्यतिथि मनाई गई

औरंगाबाद : पूर्व मंत्री रामविलास सिंह यादव की 17वीं पुण्यतिथि मनाई गई

औरंगाबाद। आज रविवार को विरासत बचाओ संघर्ष परिषद की ओर से बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामविलास सिंह यादव की 17वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन शहर के संगम रिसॉर्ट में किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पूर्व मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके कार्यकाल में दाउदनगर अनुमंडल की स्थापना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि थी, जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिली।

वक्ताओं ने यह भी अफसोस व्यक्त किया कि आज तक जिला मुख्यालय में पूर्व मंत्री की मूर्ति नहीं स्थापित की गई है, जबकि उनका योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द उनकी प्रतिमा लगाई जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ उनके कार्यों से प्रेरणा ले सकें।

इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेश मेहता, राजद प्रदेश महासचिव सुबोध कुमार सिंह, राजद जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र कुशवाहा, जिला पार्षद शंकर यादवेंदु, अनिल यादव, संजय यादव, उदय उज्जवल, सत्येन्द्र यादव, रामजी प्रसाद, संजीत यादव, विकास यादव, मुरारी सोनी, सुशील यादव, संतोष यादव, अजय यादव, अमन बादशाह और चंदन यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Views: 6
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND