औरंगाबाद के देवकुंड में आग लगने से तीन घर जलकर राख

औरंगाबाद के देवकुंड में आग लगने से तीन घर जलकर राख

गोह प्रखंड के देवकुंड थाना मुख्यालय के एक मुहल्ले में आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गए। इसमें 90 हजार नगदी के साथ पांच लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।

औरंगाबाद. गोह प्रखंड के देवकुंड थाना मुख्यालय के एक मुहल्ले में आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गए। इसमें 90 हजार नगदी के साथ पांच लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। बताया जाता है कि शनिवार की देर रात पहले चितरंजन राजवंशी के घर की गौशाला से आग की लपटें उठी। देखते ही देखते पूरे घर में आग फैल गई। घर के लोग चीखते चिल्लाते घर से बाहर निकले और जान बचाईं। जब तक गांव के लोग आग बुझाने के लिए जुटते तब तक आग ने बिजेंद्र राजवंशी एवं वीरेंद्र राजवंशी के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। देवकुंड थाने में दमकल नहीं रहने से आग पर ग्रामीणों को काबू पाने में परेशानी हुई। देवकुंड थाना ने उपहारा थाना को सूचना देकर दमकल मंगवाया तब जाकर आग पर काबू पाया गया। इस घटना में चितरंजन राजवंशी के घर 40 हजार नगदी, एक लाख सामान, बिजेंद्र के घर 30 हजार नगदी एवं घर करीब डेढ़ लाख रुपए का सामान एवं वीरेंद्र राजवंशी के घर मे 20 हजार नगदी एवं 1.75 लाख रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया है। घटना की जानकारी अग्निपीड़ितों ने अंचल कार्यालय को दे दी है। भीषण अग्निकांड में हुए काफी नुकसान से अग्निपीड़ितों के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। घटना की सूचना मिलते देवकुंड थानाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह, हथियारा मुखिया सत्येंद्र यादव एवं सरपंच सत्येंद्र कुमार पहुंचे और अग्निपीड़ितों को यथासंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

 

Views: 6
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts