बड़ी खबर: भ्रष्टाचार के आरोप में राजस्व विभाग के दो अफसर सस्पेंड

डीएम की अनुशंसा पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने की कार्रवाई

बड़ी खबर: भ्रष्टाचार के आरोप में राजस्व विभाग के दो अफसर सस्पेंड

पटना। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार के आरोप में दो राजस्व अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। अंचलाधिकारी सुमित कुमार और बोधगया के सीओ अविनाश कुमार पर जमीन दाखिल खारिज में अनियमितता के गंभीर आरोप लगे हैं। इन दोनों अफसरों का सस्पेंशन एक ही व्यक्ति के जमीन मोटेशन की वजह से हुआ है। जमीन की जमाबंदी में अनियमितता का यह मामला गंभीर है। दोनों अफसरों पर आरोप है कि उन्होंने बिना जांच-पड़ताल और पुराने खाता-खेसरा से मिलान किए बगैर नियमों की अनदेखी करते हुए जमीन दाखिल खारिज वाद सं-692/2023-24 को स्वीकृति दे दी। इसके बाद उस जमीन की जमाबंदी रामचन्द्र यादव, पिता-रूपन यादव, ग्राम-मस्तपुरा, अंचल बोधगया के नाम पर ऑनलाइन कर दी गई।

डीएम की अनुशंसा और मंत्री जायसवाल के निर्देश पर कार्रवाई

इस गंभीर अनियमितता की शिकायत के बाद जिलाधिकारी (डीएम) ने कार्रवाई की अनुशंसा की थी। इसके बाद राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल के निर्देश पर इन दोनों अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। मंत्री जायसवाल ने स्पष्ट किया कि विभाग जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रहा है और भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। इस घटना ने साफ कर दिया है कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा।

Views: 16
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts