बिहार में जुलाई के अंत तक खुल सकता है स्कूल

कोरोना केस में कमी के बीच शिक्षा मंत्री ने कही ये बात

बिहार में जुलाई के अंत तक खुल सकता है स्कूल

पटना। बिहार में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या में कमी को देखते हुए सरकार स्कूल खोलने पर विचार शुरू कर सकती है। बताया जा रहा है कि अगर राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हुई तो, जुलाई के अंत से छात्र स्कूल जा सकते हैं। बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद से ही बिहार में स्कूल बंद है। बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि कोरोना के हालात अगर ऐसा ही रहा तो, राज्य में जुलाई से स्कूल खोला जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि स्कूल कोरोना गाइडलाइन के तहत ही खोला जाएगा। बिहार में कोरोना की पहली लहर खत्म होने के बाद शिक्षा विभाग ने साल के शुरूआत में स्कूल खोलने को लेकर हरी झंडी दी थी। स्लॉट के अनुसार खोला जाएगा स्कूल- बताया जा रहा है कि बिहार में स्कूल रीओपन स्लॉट वाइज खोला जाएगा। पहले कक्षा 9 से 12 छक्के बच्चों के लिए स्कूल खोला जाएगा। बिहार में स्कूल रीओपन से पहले सभी स्कूलों और उनके बसों का सेनेटाइज अभियान भी चलेगा। बिहार में जारी है अनलॉक - बता दें कि बिहार में 15 जून तक अनलॉक लागू है। पिछले दिनों आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार ने ऐलान करते हुए कहा था कि 'लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण में कमी आई है। अत: लॉकडाउन खत्म करते हुये शाम 7:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। इधर, बिहार में पिछले 24 घंटे में 5०० से कम नए मरीज सामने आए हैं। राज्य के 38 में से 36 जिलों में ही नये कोरोना पॉजिटिव केस पाये गये हैं। औरंगाबाद और बांका जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान एक भी नया कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला है।

 

Views: 4
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts