IPS काम्या मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

IPS काम्या मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

केंद्रीय। गृह मंत्रालय ने 27 मार्च को IPS काम्या मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जिसकी जानकारी मंगलवार को सामने आई। काम्या मिश्रा ने अगस्त 2024 में निजी कारणों से इस्तीफा दिया था, लेकिन तत्काल मंजूरी न मिलने के कारण उन्हें 180 दिनों की छुट्टी दी गई थी। अब उनका इस्तीफा आधिकारिक रूप से स्वीकृत कर लिया गया है।ओडिशा की रहने वाली काम्या मिश्रा 2019 बैच की IPS अधिकारी हैं। महज 22 साल की उम्र में उन्होंने UPSC परीक्षा में सफलता प्राप्त कर 172वीं रैंक हासिल की थी। उन्हें शुरुआत में हिमाचल प्रदेश कैडर मिला था, लेकिन शादी के बाद उनका ट्रांसफर बिहार कैडर में कर दिया गया।

ट्रेनिंग के दौरान हुआ प्यार, शादी में बदला रिश्ता

IPS अवधेश दीक्षित और काम्या मिश्रा की प्रेम कहानी भी चर्चा में रही। दोनों की मुलाकात 2019 में मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (LBSNAA) में हुई थी। ट्रेनिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर यह रिश्ता शादी तक पहुंचा।अवधेश दीक्षित ने बताया कि उन्होंने 2019 में ट्रेनिंग के दौरान रतलाम कैंप में घुटनों पर बैठकर काम्या को प्रपोज किया था। दोनों ने 2020 में कोर्ट मैरिज की और फिर 2021 में उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग की।

कौन हैं IPS अवधेश दीक्षित?

अवधेश दीक्षित मूल रूप से राजस्थान के गंगापुर सिटी के रहने वाले हैं। उन्होंने IIT बॉम्बे से बीटेक किया और 2019 में UPSC परीक्षा क्वालीफाई की। उनकी पहली पोस्टिंग बिहार के बेगूसराय में ASP के रूप में हुई थी। फिलहाल वे गोपालगंज के SP हैं।काम्या मिश्रा ने पारिवारिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस्तीफा दिया था। अब गृह मंत्रालय ने इसे मंजूर कर लिया है। उनके इस फैसले को लेकर पुलिस महकमे में भी चर्चाएं हो रही हैं।

 
 
Views: 5
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND