बढ़ती ठंड के बीच बदलेगा बिहार का मौसम, बारिश के आसार

बढ़ती ठंड के बीच बदलेगा बिहार का मौसम, बारिश के आसार

पटना: बिहार में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन इसके साथ ही मौसम में बदलाव के संकेत भी मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले दो दिनों के बाद राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। राजधानी पटना सहित दक्षिण और पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान ठंड और बढ़ सकती है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, पटना और इसके आसपास के इलाकों में शनिवार तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट जारी रहेगी। 8 दिसंबर से दक्षिण बिहार के कुछ इलाकों में मौसम बदलने के आसार हैं। इस दौरान बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि 9 दिसंबर से सीमांचल और पूर्वी बिहार के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

किन जिलों में बारिश की संभावना?

मौसम विभाग ने पटना के अलावा बक्सर, गया, बेगूसराय, नालंदा, कैमूर, नवादा, भागलपुर, किशनगंज, पूर्णिया और सहरसा जैसे जिलों में बारिश के संकेत दिए हैं। इन इलाकों में हल्की बारिश होने से ठंड और बढ़ सकती है। उत्तर बिहार के इलाकों में हालांकि मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

कोहरे और ठंड का असर

मुजफ्फरपुर और इसके आसपास के इलाकों में सुबह और शाम को हल्के कोहरे का असर रहेगा। पछुआ हवा के कारण बीते 24 घंटों में ठंड में इजाफा हुआ है। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने न्यूनतम तापमान को और नीचे ला दिया है। हालांकि, दोपहर के समय खिली धूप ने अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी की है। भागलपुर में भी अगले 24 घंटों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 7 दिसंबर तक जिले का न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वर्तमान में भागलपुर में रात का पारा 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Views: 10
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND

 

Related Posts