छिनतई ​में बाइक से गिरी‎ महिला, 50 मीटर घिसटाती गई

छिनतई ​में बाइक से गिरी‎ महिला, 50 मीटर घिसटाती गई

मुजफ्फरपुर। छिनतई के दौरान महिला बाइक से गिर गई। झपट्टामारों ने चलती बाइक से महिला का हाथ खींच दिया था। बाइक की रफ्तार करीब 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच होगी। ऐसे में महिला बीच सड़क पर 50 मीटर दूर तक घसीटा गई। आसपास अन्य गाड़ियां भी रफ्तार में थी। महिला की जान बाल-बाल बची, लेकिन वो बुरी तरह से जख्मी हो गई। चेहरे पर चोट के कारण वो बोल भी नहीं पा रही। महिला अपने देवर और चार साल के बेटे के साथ बाइक से डॉक्टर के पास जा रही थी। महिला को नस की परेशानी है।

घर से 27 किमी की दूरी तय कर ली थी। तीन किमी बाद वे लोग डॉक्टर के पास पहुंच जाते। पर रास्ते में बाइक सवार तीन अपराधियों ने चलती बाइक से महिला से छिनतई की। गनीमत रही कि बच्चा और महिला का देवर नहीं गिरा। घटना अहियापुर थाना के झपहां‎रेल पुल की है।

स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया

हादसे के बाद देवर तुरंत महिला के पास वापस पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से उसे भर्ती करवाया। घटना की जानकारी ओपी पुलिस को दी। पुलिस ने अहियापुर थाना में मामला दर्ज करवाने को कहा है। घोसौता गांव निवासी पीड़ित महिला अफसाना खातून है। जो अपने देवर मो.‎ क्यामुद्दीन और अपने बेटे मो. रिजवान के साथ सफर कर रही थी। अफसाना ने अपने पर्स में 10 हजार रुपए रखे थे। इसके अलावा डॉक्टर का पुर्जा समेत अन्य कागजात थे। जो अपराधी झपट्टा मार ले गए।

अपाची से तीन बदमाश आए थे

महिला के देवर मो.‎ क्यामुद्दीन ने कहा कि मैं अपनी भाभी और भतीजे को डॉक्टर के पास लेकर शहर जा रहा था। इसी दौरान झपहां‎रेल पुल पर अपाची सवार तीन अपराधी पर्स और मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान भाभी बाइक से गिर गई और सड़क पर घसीटाते चली गई। एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है। चेहरे पर काफी गंभीर चोट लगी है। अहियापुर थाना की पुलिस ने बताया कि घटना जानकारी मिली है। हमलोग परिजन के आवेदन पर कार्रवाई करेंगे।

Views: 0
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433