रोहतास एसपी रौशन कुमार के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में हथियार, हीरोइन और नकदी बरामद

रोहतास एसपी रौशन कुमार के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में हथियार, हीरोइन और नकदी बरामद

सासाराम।  सासाराम शहर के मुबारकगंज इलाके में रोहतास एसपी रौशन कुमार के नेतृत्व में शनिवार को एक बड़े छापेमारी अभियान में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार, नशीले पदार्थ (हीरोइन), नकदी, लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें बताया गया था कि नगर थाना क्षेत्र के मुबारकगंज में कुछ लोग अपने घरों में अवैध हथियार छुपाकर रखे हुए हैं और वहां नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार भी संचालित कर रहे हैं।

6 से 7 घरों में की गई छापेमारी

एसपी रौशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने मुबारकगंज में करीब 6 से 7 घरों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को कई आधुनिक हथियार, बड़ी मात्रा में हीरोइन, नकदी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले। एसपी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों के इस कारोबार पर कड़ी कार्रवाई करना था।

10 से अधिक लोग हिरासत में

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 10 से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है, जिसमें हथियारों और ड्रग्स की आपूर्ति से जुड़ी जानकारी और इनके नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह का संचालन कैसे किया जा रहा था और इसमें कौन-कौन शामिल हैं।

इलाके में हड़कंप, पुलिस की जांच जारी

इस बड़े अभियान के बाद मुबारकगंज और आसपास के इलाकों में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोग पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से संतुष्ट दिख रहे हैं और उन्होंने उम्मीद जताई है कि इससे इलाके में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए और कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Views: 5
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND