दिल्ली: घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा, उज्ज्वला लाभार्थियों को भी झटका

दिल्ली: घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा, उज्ज्वला लाभार्थियों को भी झटका

नई दिल्ली।  आज आम लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के रूप में मिला है। सोमवार, 7 अप्रैल को पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ाने की जानकारी दी। अब दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपए से बढ़कर 853 रुपए हो गई है। वहीं, उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाला रियायती गैस सिलेंडर भी अब 500 की बजाय 550 रुपए में मिलेगा। यह फैसला ऐसे वक्त में लिया गया है जब महंगाई पहले से ही लोगों की कमर तोड़े हुए है और आम उपभोक्ताओं के लिए यह बढ़ोतरी बड़ा बोझ बनकर आई है।

आखिरी बार महिला दिवस पर मिली थी राहत

सरकार ने पिछली बार 8 मार्च 2024 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 100 रुपए की कटौती की थी। उस वक्त दिल्ली में एक सिलेंडर की कीमत 903 रुपए थी, जो घटाकर 803 रुपए कर दी गई थी। मगर अब फिर से 50 रुपए का इजाफा करके सरकार ने एक बार फिर आम लोगों को चिंता में डाल दिया है।

लागत से कम पर सिलेंडर बेच रही थीं कंपनियां: पुरी

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को घरेलू गैस सिलेंडर को लागत से कम मूल्य पर बेचने की वजह से करीब 41,000 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। इस घाटे की भरपाई और कंपनियों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कीमत बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

कॉमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता, लेकिन घरेलू महंगा

दिलचस्प बात यह है कि 1 अप्रैल को सरकार ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 44.50 रुपए की कटौती की थी। दिल्ली में इसकी कीमत अब 1762 रुपए हो गई है, जो पहले 1803 रुपए थी। कोलकाता में यह सिलेंडर 1868.50, मुंबई में 1713.50 और चेन्नई में 1921.50 रुपए में मिल रहा है। मगर 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था, और आज 7 अप्रैल को 50 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई।

Views: 13
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND

 

Related Posts