PMCH में कमरा बंद कर औरंगाबाद के दंपति के साथ गार्ड ने की मारपीट

PMCH में कमरा बंद कर औरंगाबाद के दंपति के साथ गार्ड ने की मारपीट

औरंगाबाद। पटना के PMCH अस्पताल में औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना अंतर्गत घोड़ा डिहरी गांव के निवासी विकास कुमार और उनकी पत्नी ज्योति कुमारी के साथ गार्ड और ड्यूटी इंचार्ज द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। दंपति अपनी बीमार सास का इलाज कराने 17 सितंबर को पटना पहुंचे थे। विकास कुमार और ज्योति कुमारी अपनी सास का इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद वे सभी OPD बिल्डिंग के रूम नंबर 112 में पहुंचे, जहां डॉक्टर की सीट खाली पड़ी थी और कमरे में कोई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था। करीब दोपहर 1:20 बजे तक डॉक्टर का कोई अता-पता नहीं था। इस स्थिति को देखकर ज्योति ने कमरे की खाली कुर्सियों और डॉक्टर की अनुपस्थिति का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो बनाते देख, अस्पताल के गार्ड ने अपने साथी को बुलाया और ज्योति से मोबाइल छीनने की कोशिश की। इस दौरान ड्यूटी इंचार्ज भी वहां पहुंच गया और कमरे का दरवाजा बंद कर दंपति के साथ मारपीट करने लगे। ज्योति किसी तरह से दरवाजा खोलकर बाहर निकली और शोर मचाने लगी, जिसके बाद अस्पताल में मौजूद लोग वहां इकट्ठा हो गए। भीड़ देखकर आरोपियों ने विकास को छोड़ दिया। वहीं, पीड़ित दंपति ने घटना का वीडियो पुलिस को सौंप दिया है और अस्पताल के गार्ड और ड्यूटी इंचार्ज के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीरबहोर पुलिस ने PMCH के Top प्रभारी को जांच का जिम्मा सौंपा है और जल्द ही जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। पीरबहोर थाने के थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने बताया कि, "हमने घटना की शिकायत दर्ज कर ली है और CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Views: 5
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND

 

Related Posts