मोदी कैबिनेट में शाह, राजनाथ, गडकरी के मंत्रालय रिपीट :जयशंकर विदेश मंत्री, शिवराज को कृषि और मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा विभाग मिला

मोदी कैबिनेट में शाह, राजनाथ, गडकरी के मंत्रालय रिपीट :जयशंकर विदेश मंत्री, शिवराज को कृषि और मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा विभाग मिला

    • * चिराग पासवान को मिला दो-दो मंत्रालय
    • गिरिराज सिंह को टेक्सटाइल

 

नयी दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के लिए मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। वरिष्ठ मंत्रियों को पिछली बार की तरह ही जगह दी गई है। अमित शाह गृह मंत्री बने रहेंगे, जबकि वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री रहेंगे। इसके अलावा पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी सड़क परिवहन मंत्री होंगे। उन्हें अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा के तौर पर दो राज्य मंत्री भी दिए गए हैं। नितिन गडकरी को यह मंत्रालय दोबारा मिलना अहम है। ऐसा इसलिए क्योंकि चर्चा थी कि टीडीपी और जेडीयू भी इस मंत्रालय पर दावा ठोक रहे थे। अपने 10 सालों के कार्यकाल में नितिन गडकरी सड़क परिवहन मंत्री के तौर पर चर्चित रहे हैं। शिवराज सिंह को कृषि मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा विभाग दिया गया है।

  • चिराग पासवान को खेल मंत्रालय के साथ खाद्य प्रसंस्करण भी मिला

सीआर पाटिल को जलशक्ति मंत्रालय, गजेंद्र शेखावत को संस्कृति-पर्यटन और चिराग पासवान को खेल व युवा कल्याण मंत्रालय मिला है। उन्हें इसके साथ-साथ खाद्य और प्रसंस्करण मंत्रालय भी मिलने की संभावना है। सर्बानंद सोनोवाल को बंदरगाह और जहाजरानी, राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन, किरेन रिजिजू को संसदीय कार्य और भूपेंद्र यादव को पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी मिल सकती है। चुनाव हारने के बावजूद मंत्री बनाए गए रवनीत सिंह बिट्टू को अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय दिए जाने की संभावना है।

  • कैबिनेट मंत्री अन्नपूर्णा देवी को मिला केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया गया है. झारखंड की कोडरमा लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार जीत कर सांसद पहुंची हैं अन्नपूर्णा देवी. पीएम मोदी ने 2019 की तरह 2024 में भी अन्नपूर्णा देवी को कैबिनेट में जगह दी है. इस बार उनका प्रमोशन कर केंद्रीय मंत्री बनाया गया है.

  • कैबिनेट में सात महिलाओं को मिली जगह

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री मोदी और मंत्रिपरिषद के उनके 71 सहयोगियों को नौ जून की शाम सवा सात बजे से आयोजित समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। लगातार तीसरी बार बनी एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल में सात महिला मंत्रियों को जगह मिली है। प्रधानमंत्री ने पूर्व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर एक बार फिर भरोसा दिखाया है। सीतारमण के अलावा पूर्व राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, उत्तर प्रदेश से निर्वाचित अनुप्रिया पटेल और कर्नाटक से निर्वाचित शोभा करंदलाजे को एक बार फिर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। पहली बार मंत्री बनने वाली महिला नेताओं में 37 वर्षीय रक्षा निखिल खड़से का नाम भी शामिल है।

 

प्रधान मंत्री

श्री नरेन्द्र मोदी

 

प्रधान मंत्री  और इसके प्रभारी:

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय;

परमाणु ऊर्जा विभाग;

अंतरिक्ष विभाग;

सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे; और

अन्य सभी विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं किये गए हैं।

कैबिनेट मंत्री

1.    

श्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री

2.    

श्री अमित शाह

गृह मंत्री; और

सहकारिता मंत्री

3.    

श्री नितिन जयराम गडकरी

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री

4.    

श्री जगत प्रकाश नड्डा

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री; तथा

रसायन एवं उर्वरक मंत्री

5.    

श्री शिवराज सिंह चौहान

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री; तथा

ग्रामीण विकास मंत्री

6.    

श्रीमती निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री; और

कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री

7.    

डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर

विदेश मंत्री

8.    

श्री मनोहर लाल

आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री; तथा

विद्युत मंत्री

9.    

श्री एच.डी. कुमारस्वामी

भारी उद्योग मंत्री; तथा

इस्पात मंत्री

10.         

श्री पीयूष गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री।

11।         

श्री धर्मेन्द्र प्रधान

शिक्षा मंत्री

12.         

श्री जीतन राम मांझी

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री।

13.         

श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह

पंचायती राज मंत्री; तथा

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री

14.         

श्री सर्बानंद सोनोवाल

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री

15.         

डॉ. वीरेंद्र कुमार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

16.         

श्री किंजरापु राममोहन नायडू

नागरिक उड्डयन मंत्री

17.         

श्री प्रहलाद जोशी

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री; और

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री

18.         

श्री जुएल ओराम

जनजातीय मामलों के मंत्री

19.         

श्री गिरिराज सिंह

कपड़ा मंत्री

20.         

श्री अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री;

सूचना एवं प्रसारण मंत्री; तथा

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री

21.         

श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया

संचार मंत्री; और

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री

22.         

श्री भूपेन्द्र यादव

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री

23.         

श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत

संस्कृति मंत्री; और

पर्यटन मंत्री

24.         

श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

महिला एवं बाल विकास मंत्री

25.         

श्री किरेन रिजिजू

संसदीय कार्य मंत्री; और

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री

26.         

श्री हरदीप सिंह पुरी

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री

27.         

डॉ. मनसुख मंडाविया

श्रम एवं रोजगार मंत्री; तथा

युवा मामले और खेल मंत्री

28.         

श्री जी. किशन रेड्डी

कोयला मंत्री; तथा

खान मंत्री

29.         

श्री चिराग पासवान

खाद्य प्रसंस्करण  मंत्री

30.         

श्री सी.आर. पाटिल

जल

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

1.  

राव इंद्रजीत सिंह

- सांख्यिकी एवं योजना क्रियान्वयन, संस्कृति मंत्रालय के राज्य मंत्री

2.    

जितेंद्र सिंह

विज्ञान एवं तकनीक और भूविज्ञान मंत्रालय

3.    

अर्जुन राम मेघवाल

कानून एवं न्याय मंत्री एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री

4.

प्रतापराव जाधव

आयुष मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री

5.

जयंत चौधरी

स्किल डिवेलपमेंट मंत्रालय, शिक्षा राज्य मंत्री

राज्य मंत्री

  1. जितिन प्रसाद- इस्पात एवं वाणिज्य राज्य मंत्री, आईटी राज्य मंत्री
  2. श्रीपद नाइक- ऊर्जा राज्य मंत्री एवं अक्षय ऊर्जा राज्य मंत्री
  3. पंकज चौधरी- वित्त राज्य मंत्री
  4. कृष्णपाल गुर्जर- सहकारिता राज्य मंत्री
  5. रामदास आठवले- सामाजिक एवं अधिकारिता राज्य मंत्री
  6. रामनाथ ठाकुर- कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री
  7. नित्यानंद राय- गृह राज्य मंत्री
  8. अनुप्रिया पटेल- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री, केमिकल एवं उर्वरक मंत्रालय
  9. वी. सोमन्ना- जलशक्ति एवं रेल राज्य मंत्री
  10. चंद्रशेखर पेम्मासानी- ग्रामीण विकास राज्य मंत्री, संचार राज्य मंत्री
  11. एसपी सिंह बघेल- पंचायती राज एवं मत्स्य एवं पशुपालन राज्य मंत्री
  12. शोभा करंदलाजे- लघु उद्योग एवं श्रम राज्य मंत्री
  13. कीर्तिवर्धन सिंह- विदेश राज्य मंत्री, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री
  14. बीएल वर्मा- उपभोक्ता राज्य मंत्री
  15. शांतनु ठाकुर- जहाजरानी एवं जलमार्ग राज मंत्री
  16. कमलेश पासवान- ग्रामीण विकास राज्य मंत्री
  17. बंडी संजय कुमार- गृह राज्य मंत्री
  18. अजय टम्टा- सड़क परिवहन राज्य मंत्री
  19. डॉ. एल मुरुगन- सूचना प्रसारण राज्य मंत्री एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री
  20. सुरेश गोपी- पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री
  21. रवनीत सिंह बिट्टू- खाद्य प्रसंस्करण एवं रेल राज्य मंत्री
  22. संजय सेठ- रक्षा राज्य मंत्री
  23. रक्षा खडसे- युवा एवं खेल राज्य मंत्री
  24. भगीरथ चौधरी- कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री
  25. सतीश चंद्र दुबे- कोयला और खनन राज्य मंत्री
  26. दुर्गादास उइके- जनजातीय कार्य राज्य मंत्री
  27. सुकांत मजूमदार- शिक्षा एवं पूर्वोत्तर विकास राज्य मंत्री
  28. सावित्री ठाकुर- महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री
  29. तोखन साहू- शहरी विकास राज्य मंत्री
  30. राजभूषण चौधरी- जलशक्ति राज्य मंत्री
  31. भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा- भारी उद्योग एवं इस्पात राज्य मंत्री
  32. हर्ष मल्होत्रा- सड़क परिवहन राज्य मंत्री
  33. निमूबेन बम्भानियाम- उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री
  34. मुरलीधर मोहोल- सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री
  35. जॉर्ज कुरियन- अल्पसंख्यक कल्याण एवं पशुपालन राज्य मंत्री
  36. पबित्र मार्गेरिटा- विदेश एवं कपड़ा राज्य मंत्री
  • बिहार से मांझी को MSME, ललन पंचायत- पशुपालन, गिरिराज को कपड़ा एवं चिराग को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय

नरेंद्र मोदी की तीसरी सरकार में बिहार से शामिल हुए चार कैबिनेट और चार राज्यमंत्रियों के बीच विभाग और मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है। बिहार के पूर्व सीएम, हम नेता और गया के सांसद जीतनराम मांझी को लघु, कुटीर एवं मध्यम उपक्रम (MSME) मंत्रालय का मंत्री बनाया गया है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को दो-दो विभाग मिला है। ललन सिंह पंचायती राज के साथ-साथ मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी विभाग के भी मंत्री बनाए गए हैं। मोदी की पिछली सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री रहे भाजपा नेता और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह को कपड़ा मंत्रालय मिला है। लोजपा-रामविलास के अध्यक्ष और हाजीपुर के सांसद चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय मिला है जो पिछली सरकार में उनके चाचा पशुपति पारस को भी मिला था। अमित शाह के करीबी और पिछली मोदी सरकार में गृह राज्यमंत्री रहे भाजपा नेता और उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय को गृह मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया है जो वो पिछली सरकार में भी थे। 2014 में वाल्मीकि नगर से लोकसभा गए और अभी राज्यसभा के सांसद भाजपा नेता सतीश चंद्र दुबे को दो-दो विभाग मिला है। सतीश चंद्र दुबे को कोयला मंत्रालय और खनन मंत्रालय में जूनियर मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के बेटे और जेडीयू के राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया है। पहली बार सांसद बने मुजफ्फरपुर के एमपी और भाजपा के राजभूषण चौधरी को जलशक्ति मंत्रालय विभाग में राज्यमंत्री का पद मिला है। नरेंद्र मोदी सरकार में बिहार से शामिल चार कैबिनेट और चार राज्य मंत्रियों में तीन सवर्ण, एक ओबीसी, दो अति पिछड़ा, एक दलित और एक महादलित को मंत्री पद मिला है। जातियों के स्तर पर जाकर देखें तो दो भूमिहार, एक ब्राह्मण, एक यादव, एक नाई, एक निषाद, एक पासवान और एक मुसहर को सरकार में जगह मिली है। राजपूत और कुशवाहा नेताओं को मौका नहीं मिल पाया है जबकि एनडीए के जीते सांसदों में पांच राजपूत और दो कुशवाहा शामिल हैं। 

  1. जीतन राम मांझी, कैबिनेट मंत्री- लघु, कुटीर एवं मध्यम उपक्रम (MSME) मंत्रालय
  2. ललन सिंह, कैबिनेट मंत्री- पंचायती राज मंत्रालय, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
  3. गिरिराज सिंह, कैबिनेट मंत्री- कपड़ा मंत्रालय
  4. चिराग पासवान, कैबिनेट मंत्री-  खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय
  5. नित्यानंद राय, राज्यमंत्री- गृह मंत्रालय
  6. रामनाथ ठाकुर, राज्यमंत्री- कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय
  7. सतीश चंद्र दुबे, राज्यमंत्री- कोयला मंत्रालय, खनन मंत्रालय
  8. राजभूषण चौधरी, राज्यमंत्री- जलशक्ति मंत्रालय
Views: 6
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts