15 सितंबर को रांची पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी, हेलिकॉप्टर से जाएंगे जमशेदपुर
By Saket Kumar
On
रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को रांची एयरपोर्ट पर उतरेंगे और वहां से हेलिकॉप्टर से जमशेदपुर रवाना होंगे। जमशेदपुर में कार्यक्रम के बाद वह रांची लौटकर नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके रांची आगमन और प्रस्थान के दौरान भाजपा नेताओं द्वारा उनका स्वागत और विदाई की जाएगी। प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों को लेकर रांची और जमशेदपुर में लगातार बैठकों का दौर जारी है। इस दौरान पीएम मोदी तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत करेंगे और झारखंड के प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थियों के खातों में पहली किश्त जमा करेंगे। इसके बाद वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
Views: 6
Tags:
About The Author
