जम्मू के उधमपुर में भीषण बस हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस; 16 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
तेज रफ्तार और टायर फटने से हादसा, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। रामनगर क्षेत्र के खगोते इलाके के पास एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलते हुए गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक कम से कम 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 16 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तेज रफ्तार में थी और पहाड़ी मोड़ पर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसके बाद बस सीधे नीचे जा गिरी, जिससे मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग सबसे पहले मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। पुलिस, राहत एवं बचाव दल और चिकित्सा टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट कर जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाओं को अलर्ट कर दिया गया है और डॉक्टरों की विशेष टीम घायलों की देखभाल में जुटी है।
उधमपुर रेंज के डीआईजी शिव कुमार शर्मा खुद घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने बताया कि सभी घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। इस बीच, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
About The Author
