आज झारखंड के नए मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे चंपई सोरेन

झारखंड के 12वें सीएम के तौर पर शपथ लेंगे चंपई सोरेन

 आज झारखंड के नए मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे चंपई सोरेन

झारखंड {रांची}। झारखंड में 23 साल में 11 बार सीएम बदले हैं। इनमें अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन तीन-तीन बार मुख्यमंत्री बने। रघुवर दास एकमात्र ऐसे सीएम रहे, जिन्होंने पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा किया। चंपई सोरेन दोपहर 12:15 बजे झारखंड के 12वें सीएम के तौर पर शपथ लेंगे। चंपई के साथ कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं। सरकार को 10 दिन में बहुमत साबित करना होगा। मुख्यमत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के करीब 26 घंटे के बाद गुरुवार रात करीब 11 बजे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन और आलमगीर आलम को राजभवन बुलाया और सरकार बनाने का न्योता दिया। साथ ही चंपई को सीएम मनोनीत कर दिया। रात 11:15 बजे दोनों नेता राजभवन से बाहर आए। चंपई ने कहा कि वे शुक्रवार दोपहर 12:15 बजे शपथ लेंगे। उधर, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने भी कहा कि चंपई सोरेन के साथ दो और मंत्रियों को भी शपथ दिलाने का कार्यक्रम तय किया गया है।

राज्यपाल को सौंपा 43 विधायकों का समर्थन पत्र

इसके बाद शाम में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलकर उन्होंने दोबारा 43 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा। कहा कि कुछ और विधायकों के रांची पहुंचने से उनके पास 45-46 विधायक हो जाएंगे। दावा किया कि बहुमत उनके साथ है तथा वे राज्य में स्थिर सरकार देने में सक्षम हैं। इसके बाद भी असमंजस की स्थिति बरकरार रही, महागठबंधन के नेता अगले दिन की रणनीति बनाने में जुट गए। इसी बीच रात लगभग 11.30 बजे राज्पपाल ने चम्पाई को बुलाकर शपथ दिलाने की घोषणा कर दी। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 41 विधायकों की जरूरत है।

Views: 0
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts