औरंगाबाद: EVM एवं VVPAT गोदाम का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण,दिए अहम निर्देश

औरंगाबाद: EVM एवं VVPAT गोदाम का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण,दिए अहम निर्देश

औरंगाबाद। आज औरंगाबाद जिले के जिलाधिकारी  एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) तथा VVPAT (वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) के गोदाम का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अंदर-बाहर की आवाजाही व्यवस्था एवं तैनात पुलिस बल की सतर्कता का गहनता से आकलन किया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मौके पर उपस्थित प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। गोदाम की 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित की जाए। प्रवेश एवं निकास बिंदुओं पर कड़ी चौकसी बरती जाए आगजनी एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित हो। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अलर्ट मोड में रहें और कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि EVM और VVPAT की सुरक्षा लोकतांत्रिक प्रक्रिया की बुनियाद है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या चूक को गंभीरता से लिया जाएगा।

Views: 5
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND