औरंगाबाद: पुलिस अधीक्षक ने जनता दरबार में सुनीं 28 फरियादें,दिया निर्देश

औरंगाबाद: पुलिस अधीक्षक ने जनता दरबार में सुनीं 28 फरियादें,दिया निर्देश

औरंगाबाद। जिले में जनता की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 28 लोग अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को लेकर दरबार में उपस्थित हुए।

जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और मौके पर ही संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ताकि समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। शिकायतों में भूमि विवाद, घरेलू हिंसा, मारपीट, अवैध कब्जा, आपराधिक मामलों और सामाजिक विवादों से संबंधित विषय प्रमुख रूप से शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा जनता दरबार का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का तत्काल निराकरण करना है। हम चाहते हैं कि जिले के नागरिकों को समय पर न्याय मिले और उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई हो। पुलिस विभाग जनता के लिए सदैव तत्पर है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर शिकायत को गंभीरता से लें और पारदर्शी जांच कर उचित कार्रवाई करें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जनता दरबार के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत किया जाएगा।

Views: 3
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND