भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा का औरंगाबाद दौरा : मिले कार्यकर्ताओं से, किया युवाओं से संवाद

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा का औरंगाबाद दौरा : मिले कार्यकर्ताओं से, किया युवाओं से संवाद

औरंगाबाद। बिहार विधानसभा चुनाव की आहट के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा मंगलवार को औरंगाबाद पहुंचे। उनका यह दौरा संगठनात्मक मजबूती, चुनावी दिशा तय करने और युवाओं को जोड़ने की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। ऋतुराज सिन्हा ने सबसे पहले दानी बिगहा स्थित सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की और सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राजद और विपक्षी दल सिर्फ बयानबाज़ी करते हैं, जबकि एनडीए वादे नहीं, काम करती है। बिहार की जनता अब भावनाओं के बजाय काम और पारदर्शिता के आधार पर वोट देती है।

मगध-शाहाबाद में भाजपा को भारी समर्थन का दावा
ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि मगध और शाहाबाद प्रमंडलों में भाजपा और उसके सहयोगी दलों को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा, इस बार इन क्षेत्रों से एनडीए को अप्रत्याशित और ऐतिहासिक सफलता मिलेगी। जनता बदलाव नहीं, स्थायित्व और विकास चाहती है।

डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण

FB_IMG_1753179559133

इसके बाद नगर परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम के तहत राजेंद्र बाल उद्यान में ऋतुराज सिन्हा ने देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इस दौरान नगर परिषद के चेयरमैन उदय गुप्ता, उप मुख्य पार्षद मो. एहसान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, दर्जनों वार्ड पार्षद एवं कायस्थ समाज के नेतागण समेत बड़ी संख्या में कायस्थों की उपस्थिति रही। मौके पर ऋतुराज ने कहा कि डॉ. राजेंद्र बाबू न केवल बिहार, बल्कि पूरे भारत के गौरव हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रेरणा देते हैं।

"बेहतर बिहार संवाद" में युवाओं से संवाद: भविष्य की राजनीति पर फोकस

IMG_20250722_155026

इसके बाद ऋतुराज सिन्हा ने सचिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद द्वारा आयोजित "बेहतर बिहार संवाद" कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। कार्यक्रम अनुग्रह नारायण सिंह भवन में आयोजित हुआ, जहां उन्होंने सैकड़ों युवाओं से संवाद किया और उन्हें बिहार के निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया। सिन्हा ने कहा कि बिहार की प्रगति का रास्ता उसकी युवा शक्ति से होकर गुजरता है। आज के युवा सिर्फ डिग्री नहीं, दिशा भी चाहते हैं। वे नीति-निर्माण, नवाचार और नेतृत्व में अपनी भागीदारी देना चाहते हैं। यही बिहार के उज्ज्वल भविष्य की बुनियाद है। वहीं कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि हमारे छात्रों में अपार संभावनाएं हैं।

IMG_20250722_155131

ऐसे संवाद कार्यक्रम उन्हें जागरूक करने, आत्मबल बढ़ाने और समाज के प्रति जिम्मेदार बनाने का कार्य करते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कॉलेज भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर करता रहेगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने कहा कि आज के युवाओं को राजनीति से जोड़ना वक्त की मांग है। पढ़ाई के साथ-साथ अगर वे राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में जुड़ते हैं, तो लोकतंत्र और मजबूत होगा। भाजपा युवाओं को नेतृत्व देने में विश्वास रखती है। कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता सह पूर्व विधायक मनोज शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी, समेत अन्य मौजूद रहे। ऋतुराज सिन्हा के पूरे कार्यक्रम के दौरान उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह मौजूद रहे।

Views: 37
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND