औरंगाबाद में भव्य तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई

औरंगाबाद में भव्य तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई

‘भारतीय सेना जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारों से गूंज उठा शहर

औरंगाबाद। आज औरंगाबाद में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी ने किया। आम नागरिकों, युवाओं और मातृशक्ति ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’, ‘भारतीय सेना जिंदाबाद’, ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ जैसे गगनभेदी नारों के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया। गांधी मैदान से शुरू होकर पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा तक पहुंची यात्रा

यह तिरंगा यात्रा गांधी मैदान से प्रारंभ होकर रमेश चौक, ब्लॉक मोड़ होते हुए पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा के समीप जाकर संपन्न हुई। मार्ग में कारगिल शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया।

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य हाल ही में भारत द्वारा सफलतापूर्वक चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना था। यह ऑपरेशन भारतीय नागरिकों को संकट से निकालकर राष्ट्रीय स्वाभिमान को मजबूत करने का प्रतीक बना है।

जिला अध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी ने कहा ऑपरेशन सिंधु के जरिये भारत ने आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया और पाकिस्तान को धूल चटा दी। देश की जनता भारतीय सेना के साथ एकजुट होकर खड़ी है।

जिला महामंत्री सतीश कुमार सिंह ने कहा भारत अब बदल चुका है। आतंकवाद के खिलाफ अब हर स्तर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मिज़ाज साफ है—अब कोई भी आतंकी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

कार्यक्रम के संयोजक दीपक कुमार ने कहा जो लोग पहले भारतीय सेना से शौर्य का सबूत मांगते थे, आज देश की जनता ने उन्हें विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं छोड़ा है। तिरंगा यात्रा राष्ट्र के स्वाभिमान का प्रतीक है।

इस यात्रा में पूर्व विधान परिषद सदस्य राजन सिंह, पूर्व विधायक अशोक सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष उदय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मोहम्मद अहसान, सामाजिक कार्यकर्ता गुड़िया सिंह, रेखा गुप्ता, अनीता सिंह, सुमन अग्रवाल, रंजय अग्रहरि सहित सैकड़ों नागरिक शामिल हुए।

Views: 10
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND