रफीगंज में लोजपा (रामविलास) और एनडीए की अहम बैठक, संगठन और चुनाव को लेकर बनी रणनीति

रफीगंज में एनडीए पहले से कहीं ज्यादा मजबूत स्थिति में : प्रमोद सिंह

रफीगंज में लोजपा (रामविलास) और एनडीए की अहम बैठक, संगठन और चुनाव को लेकर बनी रणनीति

रफीगंज। रफीगंज स्टेशन के पास हयात होटल में सोमवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और एनडीए की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में लोजपा (रा.) के प्रदेश महासचिव और रफीगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। बैठक में संगठन को मजबूत करने, विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी करने और आम लोगों की समस्याओं पर चर्चा की गई। प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर साफ है कि इस बार रफीगंज में लोजपा (रामविलास) और एनडीए की स्थिति पहले से कहीं ज्यादा बेहतर है।

बैठक की अध्यक्षता लोजपा (रा.) के प्रखंड अध्यक्ष राजेश पासवान ने की, जबकि संचालन पूर्व प्रखंड अध्यक्ष लालदेव पासवान ने किया। जिलाध्यक्ष चन्द्रभूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में बैठक में शामिल हुए और उन्होंने संगठन के कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश भी दिए।


बैठक में यह फैसला लिया गया कि पार्टी अब गांव, टोले और मोहल्लों तक सीधी पहुंच बनाएगी। कार्यकर्ता हर घर तक पार्टी की नीतियों और सोच को पहुंचाएंगे। प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी का फोकस अब जमीनी काम पर रहेगा।  प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी किसानों, युवाओं, महिलाओं और पिछड़े वर्ग से जुड़े मुद्दों को लेकर जल्द जनसंपर्क अभियान भी शुरू करेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सबकी मेहनत से यह बैठक सफल रही और यही संगठन की असली ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग से रफीगंज में जल्द ही बदलाव की एक नई लहर देखने को मिलेगी।


इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी नेता, कार्यकर्ता और समाजसेवी शामिल हुए। इनमें बृजमोहन सिंह (जिलाध्यक्ष, पंचायती राज), डॉ. रामविलास पासवान (अध्यक्ष, चिकित्सा प्रकोष्ठ), अजय पासवान, शंकर दयाल सिंह, अर्जुन सिंह, रामसुंदर सिंह, लड्डू खान, भोला चौधरी (पूर्व मुखिया), महेश पासवान, सुभाग पासवान, सुनील पासवान, किशोर प्रसाद, संतोष पासवान, सुरेंद्र पासवान, उमेश पासवान, मंटू शर्मा (पंचायत समिति सदस्य), सुधीर शर्मा, अजय ठाकुर, राजू पासवान (वार्ड पार्षद), भोला ठाकुर (पूर्व मुखिया), विनय कुमार सिंह, बिपिन कुमार सिंह, धनंजय सिंह, संजय सिंह, दिलीप सिंह, दिपेश सिंह, राधेश्याम सिंह, राम जी सिंह, बिभीषण पासवान, अवधेश सिंह, अरुण सिंह, चंदन कुमार सोनी, देवेंद्र सिंह, विजय चौधरी, बिरजा ठाकुर (मुखिया, भदुकी कला) और प्रभात सिंह जैसे लोग प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Views: 7
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND