औरंगाबाद: पुलिस अधीक्षक द्वारा आयोजित जनता दरबार में सुनी गईं लोगों की शिकायतें, त्वरित कार्रवाई का दिया गया निर्देश

औरंगाबाद: पुलिस अधीक्षक द्वारा आयोजित जनता दरबार में सुनी गईं लोगों की शिकायतें, त्वरित कार्रवाई का दिया गया निर्देश

औरंगाबाद। जिला पुलिस अधीक्षक के द्वारा आज आयोजित जनता दरबार में बड़ी संख्या में आमजन अपनी समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए।

जनता दरबार के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को गंभीरता से सुना और सभी मामलों पर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए।

इस अवसर पर सुरक्षा, आपराधिक घटनाओं, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, धोखाधड़ी, घरेलू हिंसा सहित विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतें सामने आईं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनना और न्यायपूर्ण समाधान प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी मामले में लापरवाही या टालमटोल नहीं होनी चाहिए।

Views: 6
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND