औरंगाबाद: ट्रैक्टर पलटने से प्रधानाध्यापक की दर्दनाक मौत
On
औरंगाबाद। औरंगाबाद जिले के पौथु थाना क्षेत्र के बेलहरिया गांव में शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर पलटने से 46 वर्षीय प्रधानाध्यापक जितेंद्र शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, प्रधानाध्यापक जितेंद्र शर्मा अपने खेत की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनका ट्रैक्टर बांस बिगहा और बेलहरिया के बीच पहुंचा, वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक मध्य विद्यालय कोईलवां में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। इस घटना से गांव और विद्यालय में शोक की लहर है। परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
Views: 4
Tags:
About The Author
