मदनपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में प्रमोद कुमार सिंह के लिए जनसम्पर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन

मदनपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में प्रमोद कुमार सिंह के लिए जनसम्पर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन

औरंगाबाद। मदनपुर प्रखंड के दधपी पंचायत के ग्राम दधपी रसलपुर, खेसर, बहलोला, कोसडीहरा एवं दरभंगा गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने लोगों से मिलकर प्रमोद कुमार सिंह के समर्थन में अपील की।

जनसंपर्क के दौरान प्रमोद कुमार सिंह द्वारा पिछले 14 वर्षों में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहलें हुई हैं।

ग्रामीणों ने भी विकास कार्यों की सराहना करते हुए आगामी चुनाव में एक बार फिर से प्रमोद कुमार सिंह को समर्थन देने का भरोसा जताया।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रमोद कुमार सिंह ने हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी है और उनकी आवाज को पंचायत से लेकर जिला स्तर तक पहुंचाया है।

यह जनसंपर्क अभियान गांव-गांव चलाकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने और क्षेत्रीय विकास को जारी रखने के उद्देश्य से किया गया।

Views: 10
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND