औरंगाबाद में 30 स्थानों पर हुआ महिला संवाद का आयोजन

औरंगाबाद में 30 स्थानों पर हुआ महिला संवाद का आयोजन

औरंगाबाद। औरंगाबाद जिले में चल रहे महिला संवाद कार्यक्रम के 12वें दिन सभी 11 प्रखंडों के चयनित 30  ग्राम संगठनों में मंगलवार को संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हसपुरा प्रखंड के डुमरा, औरंगाबाद प्रखंड के पटनवा, बारुण के टेंगरा, देव प्रखंड के पवई, कुटुम्बा के परता तथा नवीनगर के बसडीहा सहित अन्य स्थानों पर किया गया। इस दौरान अंजली कुमारी, कांति देवी, लक्ष्मी  देवी, सियामनी देवी, अदि ने अपने अनुभव साझा किए।

 उन्होंने बताया कि कैसे इन योजनाओं का लाभ उठाकर उन्होंने अपने परिवार के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार किया है और गाँव की अन्य महिलाओं को भी प्रेरित कर रही हैं। महिला संवाद मे डीएम श्रीकांत शास्त्री, पवन कुमार जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका, श्रुतिकांत पाठक प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका एवं  सभी माहिलाओ ने भाग लिया।

संवाद के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि महिला संवाद का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ना, आत्मनिर्भर बनाना और गांवों की आकांक्षाओं को समझना है। महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) के माध्यम से कई योजनाएं का संचालन किया जा रहा है। 

सरकार द्वारा बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना एवं अन्य बहुत सारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, नली गली, नल  जल योजना एवं अन्य सरकारी योजना का लाभ आपको, आपके पास रहने वाले लोग एवं मुहल्ला वासी  को नही मिला है और वो पात्र है तो जिला प्रशासन द्वारा दिलवाया जायेगा। 

जीविका दीदियो से कहा कि  आप अपनी आकांक्षा को बताये ताकि आपकी बात  को सरकार तक  पहुचाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान महिला संवाद रथ पर लगे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से बिहार सरकार के द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को लघु फिल्म का सूचनात्मक वीडियो प्रसारित किया गया, जिसे महिलाएं द्वारा पूरे उत्साह और तन्मयता से देखा गया। इस दौरान मुख्यमंत्री का संदेश पत्र और विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने वाले लीफलेट भी वितरित किए गये।

Views: 3
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND