गया जी: हाईवा की चपेट में आने से नगर निगम जमादार की मौत, आक्रोशित भीड़ ने वाहन में लगाई आग

गया जी: हाईवा की चपेट में आने से नगर निगम जमादार की मौत, आक्रोशित भीड़ ने वाहन में लगाई आग

गयाजी।  जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद तनाव का माहौल बन गया। नगर निगम के जमादार प्रकाश दास की एक तेज रफ्तार हाईवा वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा विष्णुपद थाना क्षेत्र के बाईपास पर शाम करीब 4:30 बजे हुआ, जब वह अपनी स्कूटी से माडनपुर स्थित घर लौट रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और नगर निगम के कर्मचारी बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। उन्होंने सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब आक्रोशित भीड़ ने हादसे में शामिल हाईवा गाड़ी में आग लगा दी। गाड़ी धूं-धूं कर जलने लगी और पूरी तरह राख में तब्दील हो गई।

विरोध की सूचना पर पहुंची पुलिस को उग्र भीड़ ने धक्का-मुक्की कर पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। भीड़ के बेकाबू होते ही पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया और शव को हटाया। इसके बाद जले हुए वाहन के अवशेष को हटाया गया और सड़क पर यातायात बहाल किया गया। मृतक की पहचान प्रकाश दास, गया नगर निगम में तैनात जमादार के रूप में हुई है। वे एक कर्तव्यनिष्ठ कर्मी थे और माडनपुर स्थित अपने घर जा रहे थे, जब यह हादसा हुआ। उनकी अचानक मृत्यु से सहकर्मी और परिवारजन सदमे में हैं।

Views: 11
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND